चाईबासा : कराईकेला बाजार से बाउरी साई चौक तक 800 मीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

Chaibasa :कराईकेला पंचायत के कराईकेला बाजार परिसर से बाउरी साई चौक तक लगभग 800 मीटर सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों...

कराईकेला पंचायत

Chaibasa :कराईकेला पंचायत के कराईकेला बाजार परिसर से बाउरी साई चौक तक लगभग 800 मीटर सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, छात्रों एवं दुकानदारों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना मिलने पर समाजसेवी अवनि कुमार महतो ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलना बेहद कठिन हो गया है. इसी मार्ग पर कराईकेला गुदड़ी बाजार एवं साप्ताहिक हाट लगता है. जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है. साथ ही यह सड़क हुडंगदा, भालूपानी और कराईकेला पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. जिससे रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है.

सांसद से लेकर BDO तक को दी गयी है जानकारी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है. इस संबंध में सांसद, विधायक, बीडीओ BDO, सीओ CO सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया और जांच भी हुई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए गुजरते है. खराब सड़क और जलभराव के कारण उन्हें भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क की स्थिति चिंताजनक, बाजार में पड़ रहा असर

वहीं, सड़क किनारे के दुकानदारों ने कहा कि गड्ढों और जलभराव के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे है. जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे. निरीक्षण के बाद समाजसेवी अवनि कुमार महतो ने कहा कि सड़क की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके. उन्होंने कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग है और अब इसे और अधिक लंबित रखना उचित नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

 

ALSO READ : 100 करोड़ के फर्जी GST इनवॉइस रैकेट का भंडाफोड़, स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *