घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने की सोच रहे? पहले जान लीजिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

NewsWave Desk: आजकल घर को पेड-पौधों से सजाना एक ट्रेंड सा बन गया है. लोग तरह-तरह के पौधे अपने घर पर लगाते...

Money Plant
मनी प्लांट

NewsWave Desk: आजकल घर को पेड-पौधों से सजाना एक ट्रेंड सा बन गया है. लोग तरह-तरह के पौधे अपने घर पर लगाते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा किसी पौधे को पसंद किया जाता है, तो वह है मनी प्लांट. क्योंकि, मनी प्लांट सिर्फ घर सजाने का एक सजावटी पौधा नहीं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए भी अच्छा माना जाता है. यहां तक की वास्तु शास्त्र में भी घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मनी प्लांट को अच्छा माना गया है. हालांकि, इस पौधे को लगाने के भी कुछ नियम है, तभी जाकर इसका शुभ प्रभाव घर में देखने को मिलता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और उचित स्थान पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाना क्या शुभ होता है और इससे जुड़े क्या वास्तु नियम अपनाने चाहिए.

घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार के आसपास मनी प्लांट लगाना शुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. साथ ही आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि के लिए भी यह अच्छा माना गया है. हालांकि, मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने रखने से बचना चाहिए. ऐसे में आप इसे घर के मुख्य द्वार के किनारे या दीवार के सहारे अच्छे से सजा कर रख सकते हैं.

कौन सी दिशा है सही?

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के लिए आग्नेय कोण दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ माना गया है. इसके अलावा, उत्तर दिशा में भी आप इसे लगा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके घर का मेन गेट उत्तर की तरफ है, तो वहां आप इसे लगा सकते हैं. हालांकि, गेट किसी दूसरी दिशा में है, तो आप उत्तर दिशा की खिड़की, बालकनी या किसी खुली जगह पर रख सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.

बेल की दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी

अक्सर लोग मनी प्लांट को सिर्फ सही दिशा और सही जगह पर लगा कर छोड़ देते हैं. लेकिन इस बात पर ध्यान देना भूल जाते हैं, कि मनी प्लांट की बेल किस दिशा में बढ़ रही है, जबकि ये बातें भी दिशा और स्थान की तरह ही जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट की बेल हमेशअ ऊपर की बढ़नी चाहिए, क्योंकि नीचे फैली हुई बेल नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ा सकती हैं. ऐसे में अगर आपके मनी प्लांट की बेट नीचे फैल जाती है या फैली हुई है, तो आप उसे स्टैंड, डोरी या जाली के जरिए ऊपर की ओर बढ़ने के लिए सहारा दे सकते हैं.

घर पर न रखें सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट

इस बात का ध्यान रखें, कि जब मनी प्लांट सूखने लगे या उसकी पत्तियां पीली और मुरझाई दिखने लगे, तो उसे लंबे समय तक घर पर न रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुखा या मुरझाया मनी प्लांट आर्थिक नुकसान के साथ नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है. इसलिए पौधे का हमेशा ध्यान रखें और मुरझाने पर उसे हटाकर नया और स्वस्थ पौधा लगाएं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के मशरूम : जंगलों की अनमोल सौगात से आधुनिक खेती तक, जानिए हर मशरूम की पूरी कहानी

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *