परदेस में झारखंडी युवाओं का सहारा बनेगा ‘माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर’, JSLPS ने रेवाड़ी के लिए निकाली बहाली

Ranchi: हरियाणा और दिल्ली-NCR के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे झारखंड के प्रवासी युवाओं को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए झारखंड...

Migration Support Center
एआई सांकेतिक इमेज

Ranchi: हरियाणा और दिल्ली-NCR के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे झारखंड के प्रवासी युवाओं को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है. ग्रामीण विकास विभाग के अधीन कार्यरत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने हरियाणा के रेवाड़ी में स्थापित ‘माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर’ (प्रवासी सहायता केंद्र) को सुचारू रूप से चलाने के लिए फुल-टाइम कंसलटेंट की सीधी भर्ती निकाली है. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत संचालित इस केंद्र के लिए कुल 3 अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर बहाली की जानी है, जिसके लिए आगामी 26 जुलाई (रविवार) को रेवाड़ी में ही सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन किया गया है.

झारखंडी युवाओं के लिए बनेगा मजबूत कवच

यह ‘माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर’ परदेस में काम कर रहे झारखंडी युवाओं के लिए एक मजबूत कवच की तरह काम करेगा. JSLPS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस केंद्र के संचालन के लिए माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर मैनेजर को 40,000, जबकि MIS व एडमिन असिस्टेंट और काउंसलर पद के लिए 20,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच यूनिक कॉलोनी (बिठवाना-बावल रोड, रेवाड़ी) स्थित सेंटर पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की विस्तृत जानकारी जेएसएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट jslps.org/category/careers पर उपलब्ध करा दी गई है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: तीन दिनों से लापता हायवा चालक का शव चालियामा में निर्माणाधीन क्वार्टर से बरामद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *