Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले– उद्योगपतियों को प्रिंस खान से मिल रही धमकियां

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा...

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रिंस खान व्यवसायियों और उद्योगपतियों को धमकी दे रहा है, लेकिन जब डीजीपी से बात की जाती है तो कहा जाता है कि वह दुबई में रहता है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में रंगदारी को लेकर करीब 60 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और प्रिंस खान के गुर्गे खुलेआम वसूली कर रहे हैं. मरांडी ने कहा कि अगर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे और 10 अपराधियों को ठिकाने लगा दे तो किसी की हिम्मत नहीं होगी. उन्होंने जेलों में अब तक 4जी जैमर नहीं लगाए जाने, 9737 करोड़ रुपये के हिसाब-किताब में गड़बड़ी, बालू-कोयला-पत्थर की चोरी और एफडी में रखे 160 करोड़ रुपये के गबन जैसे मुद्दे भी उठाए. साथ ही छोटे-छोटे 23 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर एफआईआर किए जाने पर भी सवाल खड़े किए.

पेयजल घोटाले और जल जीवन मिशन पर भी सवाल

मरांडी ने रांची के पेयजल विभाग में 23 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि संतोष कुमार ने फर्जी निकासी की है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग में अब तक बहाली नहीं हुई है और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन योजना का झारखंड में सही क्रियान्वयन नहीं हो पाया है और एक चौथाई गांवों तक भी पानी नहीं पहुंच सका है. मरांडी ने कहा कि अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *