Ranchi: पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के समर्थन में झारखंड कांग्रेस ने रविवार को “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत रांची में विशाल मशाल जुलूस निकाला. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक लगाने, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की.
छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2016 से कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. पार्टी ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग की.
ALSO READ: गिरिडीह: आवाज खामोश हुई, यादें अमर रहेंगी… सोनी चंद्रवंशी को नम आंखों से अंतिम सुरांजलि
“छात्रों की गूंज” अभियान जारी रहेगा
कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के जरिए छात्रों की आवाज को सड़क से संसद तक उठाया जाएगा और पेपर लीक के खिलाफ लगातार आंदोलन किया जाएगा.
