गिरिडीह: आवाज खामोश हुई, यादें अमर रहेंगी… सोनी चंद्रवंशी को नम आंखों से अंतिम सुरांजलि

Giridih: जिले की उभरती युवा गायिका सोनी चंद्रवंशी को रविवार को शहर के झंडा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी अंतिम...

Giridih: जिले की उभरती युवा गायिका सोनी चंद्रवंशी को रविवार को शहर के झंडा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी अंतिम सुरांजलि दी गई. संगीत जगत से जुड़े कलाकारों, गायकों, म्यूजिशियन, पत्रकारों और कला प्रेमियों ने एकत्र होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और मौजूद लोगों की आंखें नम दिखीं.

मधुर आवाज और प्रतिभा से बनाई थी पहचान

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सोनी चंद्रवंशी ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रतिभा के दम पर कम समय में गिरिडीह समेत पूरे क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी. वह कला संगम की दो बार की विजेता रह चुकी थीं और कई एल्बमों और स्टेज कार्यक्रमों में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत चुकी थीं.

कलाकारों ने कहा- संगीत जगत को हुई अपूरणीय क्षति

मौजूद कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने कहा कि सोनी चंद्रवंशी का असमय निधन संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है. उनकी आवाज, सरल स्वभाव और संगीत के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा. कलाकारों ने कहा कि उनकी आवाज भले ही खामोश हो गई है, लेकिन उनके गीत और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

बड़ी संख्या में कलाकार और गणमान्य लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में मोहन तुरी, संजय भारती, रवि राज, अक्षय राज, दीपराज राणा, गौतम सागर राणा, आरकेआर आर्यन, पंकज ऑर्गन, सुरेंद्र पैड, जावेद, सिंगर राम कुमार, अनिल अकेला, आशीष दास, छोटू पंडित, अंगद, टी-सीरीज कलाकार किशोर कुणाल मिश्रा, प्रदीप राजा, कुमोद, भरत और पत्रकार राजदीप आर्यन सहित बड़ी संख्या में कलाकार, संगीत प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

‘आवाज खामोश हुई, यादें नहीं’

झंडा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावनाओं से भरी रही. सभी ने नम आंखों से सोनी चंद्रवंशी को याद करते हुए कहा कि उनकी गायिकी और संगीत के प्रति समर्पण हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेगा. उनकी कला और यादें आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: गोइलकेरा में BJP की विशेष बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *