NewsWave Desk : दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी संसद भवन पहुंच गये है. सुरक्षाबलों ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मामले में प्रतिक्रिया दी है. शशि थरूर ने कहा कि सरकार को पता नहीं किस बात का डर लग रहा है, उन्हें प्रदर्शनकारियों की बात सुननी चाहिए. सरकार को चर्चा से डर क्यों है, पता नहीं. भाजपा सरकार के पास बहुत ज्यादा बहुमत है. इसके बाद भी सरकार डर रही है. लाठीचार्ज करना हिंसा है. संसद किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिये बनी है. जो एक नोटिस बोर्ड की तरह काम करता है.
छात्रों के लिये संवेदनशील नहीं
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार छात्रों के लिए संवेदनशील नहीं है. अगर आपको परीक्षा करानी नहीं आती है तो आप यह जिम्मेदारी किसी और को दीजिए. छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ तो यह लोकतंत्र पर हमला है. चंदा चोरी भी हमारा मुद्दा है. करोड़ों रुपए की लूट हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए..
अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
वहीं, सीजेपी CJP के अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी 20 जुलाई को भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने सोमवार को इसको एक लेटर भी शेयर किया. वांगचुक ने सरकार के सामने तीन शर्तें रखी है. इनमें एक शर्त संसद में पेपर लीक मामले की चर्चा थी.
ALSO READ : Andy Burnham बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, भारत से रिश्तों पर क्या होगा असर?
