चाईबासा ओवरब्रिज की अधिकांश लाइटें खराब, अंधेरे में सफर को मजबूर लोग : पवन शंकर पांडे

Chaibasa : चाईबासा ओवरब्रिज एक बार फिर अंधेरे की आगोश में जाता नजर आ रहा है. वर्तमान स्थिति में ओवरब्रिज पर लगी...

Chaibasa : चाईबासा ओवरब्रिज एक बार फिर अंधेरे की आगोश में जाता नजर आ रहा है. वर्तमान स्थिति में ओवरब्रिज पर लगी आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं. वहीं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पोलों पर लगाई गई रंग-बिरंगी सजावटी लाइटें भी अधिकांश स्थानों पर बंद पड़ी हैं. इससे रात्रि के समय राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.

स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त करने की मांग

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने कही. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि नगर परिषद चाईबासा का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं है. ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. पांडे ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों और नगर परिषद चक्रधरपुर का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए मांग की कि ओवरब्रिज पर खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों और सजावटी लाइटों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें चालू कराया जाए, ताकि रात्रि में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि चाईबासा नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में हाल के दिनों में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइटें भी बहुत कम समय में खराब हो रही हैं. इससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. नगर परिषद को इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उच्च गुणवत्ता वाली लाइटें लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और आम जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके.

Also Read : कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम निर्णय

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *