Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) ने झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के आगामी चुनाव को कराने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव समिति की नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है. बार काउंसिल के पदेन अध्यक्ष सह महाधिवक्ता रोहिताश्व रॉय की ओर से एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है.
चुनाव समिति को नियमानुसार एक महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश
गठित चुनाव समिति में अधिवक्ता एस.एन. दास, अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय और अधिवक्ता लोकेश कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है. स्टेट बार काउंसिल ने चुनाव समिति को नियमानुसार एक महीने के भीतर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही एडहॉक समिति से चुनाव कार्य में पूर्ण सहयोग करने और दैनिक मामलों को चुनाव समिति से परामर्श कर संचालित करने का आग्रह किया गया है. चुनाव की देखरेख और पर्यवेक्षण के लिए अब्दुल कलाम रशीदी और रिंकू भगत को पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है. इस निर्णय के बाद हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं.
Also Read: कोडरमा में 622 लोगों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस, प्रखंड स्तरीय कैम्प में 955 ने किया आवेदन
