लोहरदगा: शुभम हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, चैंबर ने 1 अगस्त को जिला बंद और चक्का जाम का किया आह्वान

Lohardaga: चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष रीतेश कुमार ने शुभम हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस...

प्रेस वार्ता करते चैंबर पदाधिकारी
प्रेस वार्ता करते चैंबर पदाधिकारी

Lohardaga: चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष रीतेश कुमार ने शुभम हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि शुभम के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही 1 अगस्त को लोहरदगा जिला बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया गया.

व्यापारियों को बनाया जा रहा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रीतेश कुमार ने कहा कि कल का दिन शहर में बेहद दुखद, दर्दनाक और शर्मनाक रहा. कुछ स्थानीय अपराधियों ने लोहरदगा के व्यवसायियों को निशाना बनाया. पहले खत्री ज्वेलर्स में कट्टे के बल पर लूट का प्रयास किया गया, लेकिन व्यापारी की सतर्कता के कारण अपराधी सफल नहीं हो सके. इसके बाद अपराधियों ने शहर के दूसरे छोर पर स्थित पेट्रोल पंप में भी लूट का प्रयास किया. वहां भी असफल होने पर उन्होंने पास के एक युवा दुकानदार शुभम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

उन्होंने आरोप लगाया कि पहली घटना के बाद भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण अपराधी खुलेआम घूमते रहे और दूसरी वारदात को अंजाम देने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. यहाँ पर सड़क दुर्घटना आम हो चुका है, नशा का व्यापार प्रशासन के छत्रछाया में बेखौफ चल रहा है. ड्रग्स डीलर जगह जगह पैडलर नियुक्त कर ड्रग्स का धंधा करवा रहा है. लोहरदगा ज़िला में चोरों के द्वारा घर खाली कर दिया जा रहा है.

आंदोलन की चेतावनी, अनिश्चितकालीन बंद का भी संकेत

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए 1 अगस्त को लोहरदगा बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया गया है, ताकि प्रशासन और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया जा सके कि जिले के व्यापारी और आम जनता अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी. संगठन ने प्रशासन से संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो भविष्य में अनिश्चितकालीन लोहरदगा बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैंबर उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, धन्नजय कांस्यकर तथा कार्यकारिणी सदस्य गुप्तेश्वर गुप्ता, धर्मेंद्र सिन्हा और पुरुषोत्तम तिवारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: रांची के EVM वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *