Ranchi: रांची में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्ति के आवेदनों का समय पर और निष्पक्ष तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और नियम के अनुसार अपात्र लोगों का नाम हटाना है, ताकि मतदाता सूची सही और अपडेट रहे.
किसी भी तरह की लापरवाही या देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
उपायुक्त ने सभी निर्वाचन पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और हर आवेदन का तय समय सीमा के अंदर निपटारा करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में दावा और आपत्ति से जुड़े आवेदनों की जांच, जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन, तय प्रक्रिया और समय सीमा का पालन कैसे किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, सभी निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (AERO) और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: 26 रिटायर्ड रेलकर्मियों को मिला समापक भुगतान, DRM ने सम्मान के साथ दी विदाई
