Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाम में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से कांवर यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है. सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस शिविर में कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं.
श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध हैं कई सुविधाएं
सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, स्नानघर, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग और चाय की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है. आयोजकों ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराना है.

साफ-सफाई का रखा जा रहा विशेष ध्यान
आयोजकों ने कहा कि शिविर परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस सेवा कार्य में विनय राणा, सिकंदर शर्मा, मुकेश वर्णवाल, रंजीत गुप्ता, दिनेश वर्णवाल, उमाशंकर प्रसाद, एंटोनी सिंह, जितेंद्र राणा, बनवारी भुईयां, कैलाश शर्मा, प्रदीप साव, बिनोद शर्मा, सम्राट सिंह, मनोज साव, दशरथ यादव सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.
ALSO READ: कोडरमा: 26 रिटायर्ड रेलकर्मियों को मिला समापक भुगतान, DRM ने सम्मान के साथ दी विदाई
