धनबाद: सरायढेला के जगजीवन नगर में चोरी के संदेह में युवक की लिंचिंग, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर में शनिवार को हुई युवक करण कुमार की निर्मम हत्या के मामले में...

Dhanbad: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर में शनिवार को हुई युवक करण कुमार की निर्मम हत्या के मामले में धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है. रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धनबाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोया ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महज चोरी के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

चोरी की नीयत से घुसने का शक, भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

डीएसपी प्रकाश सोय ने घटना के क्रम को स्पष्ट करते हुए बताया कि एक अगस्त को सरायढेला पुलिस को सूचना मिली थी कि जगजीवन नगर स्थित जामुन पेड़ के समीप एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक की पहचान जगजीवन नगर निवासी करण कुमार के रूप में की गई. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल करण को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. करण की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गईं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पूछताछ में दो आरोपियों ने कबूला गुनाह

हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित तफ़्तीश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. कन्हाई लाल भट्टाचार्य का दावा था कि करण कुमार चोरी की नीयत से उसके घर में घुसा था. रंगे हाथ पकड़े जाने पर कन्हाई और शिव प्रकाश ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और उत्तेजित होकर उन्होंने भी करण के साथ जमकर मारपीट की. अत्यधिक चोट लगने के कारण अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया.

Read Also: जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा की थी योजना: बंगाल और झारखंड से जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अन्य आरोपियों की पहचान जारी, पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद और मारपीट में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की शिनाख्त की जा रही है. आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.मामले की हर कोण से निष्पक्ष जांच जारी है, और पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *