Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में बीते 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को धर दबोचा है.

पहले महिला आरोपी को भेजा जा चुका है जेल
अनुसंधान के दौरान पुलिस पूर्व में ही कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला चंदा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. इसी कड़ी में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार (निवासी बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा) को भी गिरफ्तार कर लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिसिया जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त पाया गया है.
