बोकारो: गोविंदपुर डी पंचायत में महिला सम्मान सह सावन मिलन समारोह, स्वास्थ्य और संस्कृति का दिखा संगम

Bermo: अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में रविवार को महिला सम्मान सह सावन मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम...

Bermo: अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में रविवार को महिला सम्मान सह सावन मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सावन उत्सव का आनंद उठाया.

जिप सदस्य शहजादी बानो रहीं मुख्य अतिथि

समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो थीं, जबकि अध्यक्षता मुखिया चंदना मिश्रा ने की. कार्यक्रम का मंच संचालन भाकपा के स्थानीय सचिव रामेश्वर साव ने किया. समारोह का शुभारंभ आराधना कुमारी ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा मंच संचालक रामेश्वर साव को भी सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मान देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.

साहित्य और स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

समारोह में साहित्य, संस्कृति और स्वास्थ्य का बेहतर संगम देखने को मिला. कवयित्री डॉ. रजनी मल्होत्रा नैयर ने अपनी स्वरचित कविता पुस्तक मुखिया चंदना मिश्रा को भेंट की और महिलाओं पर केंद्रित काव्य पाठ प्रस्तुत किया.

वहीं डीवीसी अस्पताल की नर्स संगीता ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के उपाय बताए. योग शिक्षिका ने भी दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला.

महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने “हम नारियां जलती चिंगारियां” गीत प्रस्तुत किया. साथ ही सावन के महत्व और भारतीय परंपराओं पर अपने विचार साझा किए.

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम के अंत में मुखिया चंदना मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में संगीता देवी, गुलाबसा खातून, देवंत‍ी देवी, संगीता कुमारी, रिंकू लाल, अंजना देवी और सुदेश बाला सकुजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, चढ़ाए बाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *