25 वर्षों से कार्यरत बिजली कर्मी भूख हड़ताल पर, दो साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप

Bokaro: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म भाटटोला निवासी और पिछले 25 वर्षों से बिजली विभाग में कार्यरत कर्मी सोनाराम यादव, पिता स्व. जागो...

Bokaro: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म भाटटोला निवासी और पिछले 25 वर्षों से बिजली विभाग में कार्यरत कर्मी सोनाराम यादव, पिता स्व. जागो गोप ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो स्थित बिजली सबस्टेशन के मुख्य द्वार पर रविवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पीड़ित कर्मी ने इस संबंध में बेरमो एसडीएम को लिखित आवेदन देकर अपनी व्यथा सुनाई है.

दो वर्षों से नहीं मिला मानदेय

बेरमो एसडीएम को दिए गए आवेदन में पीड़ित सोनाराम यादव ने बताया कि वे बीते 25 वर्षों से जेबीवीएनएल में कार्यरत हैं और वर्ष 2017 से कंजकिरो सबस्टेशन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हालांकि, पिछले दो वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया गया है. लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण वे और उनका परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी बेहद कठिन हो गया है.

कई बार पत्राचार, फिर भी नहीं हुआ समाधान

पीड़ित कर्मी के अनुसार, उन्होंने बकाया भुगतान के लिए अधीक्षण अभियंता (विद्युत) सहित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा संबंधित एजेंसी रॉयल एंटरप्राइजेज को बार-बार लिखित पत्राचार किया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

Also Read: JPSC अभ्यर्थियों का फूटा आक्रोश, 9वें दिन मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

भूख हड़ताल की चेतावनी

लगातार उपेक्षा तथा वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान होकर उन्होंने रविवार, 2 अगस्त से कंजकिरो सबस्टेशन के समक्ष धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी.

कई अधिकारियों को भेजी आवेदन की प्रति

उन्होंने बेरमो एसडीएम को दिए गए आवेदन की प्रतियां एसडीओ विद्युत एवं कनीय अभियंता, जेबीवीएनएल नावाडीह, सीओ नावाडीह, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी और कंजकिरो पंचायत के मुखिया को भी प्रेषित की हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *