बोकारो थर्मल साप्ताहिक बाजार से मोबाइल चोरी, पर्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया नाबालिग

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर नाबालिग जेबकतरों ने चोरी की...

Mobile phone stolen from Bokaro Thermal weekly market, minor caught red-handed stealing purse

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर नाबालिग जेबकतरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बाजार में सब्जी खरीदारी करने पहुंचे सिक्स यूनिट निवासी लखन पुरी का मोबाइल फोन चोरों ने गायब कर दिया. इसी दौरान एक महिला का पर्स चोरी करते हुए एक नाबालिग को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़-भाड़ रहती है, जिसका फायदा उठाकर शातिर जेबकतरे सक्रिय हो गए. मोबाइल चोरी होने के थोड़ी ही देर बाद लोगों ने महिला का पर्स चुरा रहे नाबालिग बच्चे को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी. पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम प्रेम, पिता का नाम बिस्मिल नोनिया और माता का नाम मधु बताया. उसने खुद को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) का मूल निवासी बताया है. घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को लेकर थाना ले आई. पुलिस ने बच्चे से मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसकी मां को घटना की जानकारी देकर बोकारो थर्मल बुलाया. फिलहाल नाबालिग पुलिस की देखरेख में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसके गिरोह में शामिल अन्य लोगों तथा लखन पुरी के चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में जुटी है. इधर, बाजार में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से साप्ताहिक बाजार के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल : साहिबगंज से सोशल मीडिया स्टार बनने तक का सफर, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा, STF की जांच में कई बड़े नाम रडार पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *