कोडरमा: खरखार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो...

, Koderma

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है.

मारपीट में कई लोग हुए घायल

घायलों की पहचान सावित्री देवी, पति बाबूलाल साव, बाबूलाल साव, पिता स्व. कलेश्वर साव, रेखा कुमारी, पिता बाबूलाल साव, नरेश साव, पिता बाबूलाल साव, मनीष साव, पिता वीरेंद्र साव और अनीश साव, पिता वीरेंद्र साव के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से नवलशाही थाना में आवेदन दिया गया है.

घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

घायल सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र साव, उनके बेटे मनीष साव और अनीश साव सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष ने लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया था. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बोकारो थर्मल साप्ताहिक बाजार से मोबाइल चोरी, पर्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया नाबालिग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *