Chaibasa: कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांडीकिता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को गांडीकिता गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक पुरुष और एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.मृतकों की पहचान इया सिंकु (44 वर्ष) और उनकी पत्नी रोजवती उर्फ रोयो सिंकु (42 वर्ष) के रूप में हुई थी.
बहू की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
मृतका की बहू शीला सिंकु के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया था. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं: विजय गागराई उर्फ रोडो गागराई (22 वर्ष), गिरधारी कोंडाकेल उर्फ मुकुल उर्फ दासो (28 वर्ष), चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25 वर्ष),पांडु कोंडाकेल (36 वर्ष), पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दोहरा हत्याकांड पुरानी आपसी रंजिश के कारण किया गया था. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

