गिरिडीह: 15 अगस्त की तैयारियों में जुटा नगर निगम, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

Giridih: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र गिरिडीह नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूआ ने...

Giridih: Municipal Corporation busy in preparations for 15th August, Municipal Commissioner reviews cleanliness and beautification works

Giridih: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र गिरिडीह नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूआ ने निगम कार्यालय में पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता व माल्यार्पण संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. नगर आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है. ऐसे में नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं. उन्होंने प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आसपास की समुचित व्यवस्था और माल्यार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम के 105 पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, प्रक्रिया शुरू

स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर साफ-सुथरा और आकर्षक नजर आए तथा किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे. बैठक में उप नगर आयुक्त अब्दुल समद, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव, साबिर अंसारी, निशांत वर्मा, अशोक हाड़ी, रवि वर्मा, शबीर अंसारी, प्रवीण हाड़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *