चाईबासा: स्कूटी बेकाबू होकर खेत में गिरी, तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: जगन्नाथपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित कोचड़ा गांव के समीप ‘एस’ मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी. चाईबासा से प्रसिद्ध मुर्गा...

चाईबासा

Chaibasa: जगन्नाथपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित कोचड़ा गांव के समीप ‘एस’ मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी. चाईबासा से प्रसिद्ध मुर्गा महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल से सीधे खेत में जा गिरी. इस हादसे में स्कूटी सवार तीन महिलाएं बाल-बाल बचीं, लेकिन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं.

बेकाबू होकर खेत में जा गिरी स्कूटी

​प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, तेज़ रफ्तार और ‘एस’ मोड़ का सही अंदाज़ा न होने के कारण स्कूटी चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया. गाड़ी सीधे पुल के नीचे खेत में जा गिरी. घटना में स्कूटी चला रही रानी पान (30) को सबसे गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, पीछे बैठी उनकी रिश्तेदार आरती पान (20) और राजनी पान (19) के चेहरे व कान पर गंभीर चोटें लगी हैं.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, चाईबासा रेफर

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी टेम्पो की मदद से तीनों घायलों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज महतो ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया.

विधायक और जनप्रतिनिधियों ने ली स्थिति की जानकारी

​घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर घायलों का हाल-चाल जाना. विधायक ने डॉ. पंकज महतो को घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज का निर्देश दिया.

AlsoRead:चाईबासा: मध्य विद्यालय नकटी में BPO कालीचरण गुप्ता ने रेल परीक्षा का किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *