Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के मेघातरी गांव में सोमवार को एक युवक द्वारा कीटनाशक खाने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मेघातरी निवासी 35 वर्षीय कारू सिंह, पिता भुना सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कारू सिंह का पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था. इधर इसी बीच सोमवार की शाम कारू ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली.
तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
इधर कीटनाशक खाने के कुछ देर पश्चात जब उसे अकबकाहट होने लगी तो घर के लोगों ने इसका कारण पूछा. जिस पर उसने बताया कि उसने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली है. जिसके पश्चात परिजन उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
Also Read: 50 लाख की ज्वेलरी लूट के आरोपी दाउद की जमानत पर सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी सुनवाई

पुलिस जांच में जुटी
इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी. बताते चलें कि मृतक मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है.
