Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: सनकी युवक ने की कुल्हाड़ी से काटकर वृद्ध दंपती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ​नावाडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह-मुंगोरंगामाटी मुख्य पथ पर बस्तेजिया और कुकरलिलवा के बीच खेत में धान की रोपाई...

Bokaro Bermo
मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीण

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ​नावाडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह-मुंगोरंगामाटी मुख्य पथ पर बस्तेजिया और कुकरलिलवा के बीच खेत में धान की रोपाई करने जा रहे एक ही परिवार के लोगों पर एक सनकी युवक ने बुधवार की सुबह कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में नावाडीह निवासी 70 वर्षीय जानकी महतो और उनकी 62 वर्षीया पत्नी सुगिया देवी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई. वहीं, हमले में उनकी बहु गोरी देवी (45 वर्ष, पति कोलेश्वर महतो) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

घायल महिला की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, ASI मिथिलेश सिंह और विमल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बस्तेजिया निवासी राजू सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है.​ वहीं, घायल गोरी देवी को इलाज के लिए नावाडीह CHC ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉ. धनेश रजक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया गया है.

मौके पर पहुंचे कई जनप्रतिनिधि 

सुबह सवेरे हुई इस दोहरे हत्याकांड की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पाकर झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, नावाडीह मुखिया किरण देवी, पंसस निर्मल महतो, सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो , सुरेश महतो, भाजपा नेता दशरथ महतो और विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी समेत कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: बिना कानूनी अधिकार के तोड़ दिया गया था दूकान, HC ने दिया 5.25 लाख मुआवजा; चतरा DC को दी जिम्मेदारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *