Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : DC ने किया विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक

Chaibasa : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला DC की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

review meeting

Chaibasa : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला DC की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

समीक्षा के दौरान DC ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रमवार अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा. निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों का विशेष रूप से आकलन किया जाएगा.

DC ने दिया निर्देश 

DC ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्य पूर्ण होने और नियमानुसार सत्यापन के उपरांत ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. बैठक में अपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई. DC ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण योजनाओं का भौतिक सत्यापन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

इसके अतिरिक्त, DC ने उन योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की जिनका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है. उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं का कार्य अविलंब प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.

Also Read : अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे पंचायत सहायक, CM आवास का करेंगे घेराव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *