Chakradharpur: बंगाली एसोसिएशन द्वारा बुधवार को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 51वें रक्तदान शिविर की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं CISF जवान सतीश कुमार बेहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर ब्लड बैंक के GM संजय चौधरी एवं VVDA के वरिष्ठ सदस्य सुनील मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी तथा नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए. एसोसिएशन की ओर से अतिथियों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.
लोगों से रक्तदान करने की अपील की
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की. वहीं, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विनय बर्मन, सुलेखा दत्ता सहित बंगाली एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: Chaibasa: शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


