Chaibasa: चांदमारी वार्ड संख्या 9 स्थित टेबुल लाइन श्यामा काली मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर चांदमारी, पोटरखोली, तम्बाकू पट्टी, बाटा रोड, राजबाड़ी रोड होते हुए पुराना बस्ती सीढ़ी घाट पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा एवं मुख्य पूजन आरंभ हुआ. आयोजन के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. कलश यात्रा में तेजा राजवार, सूरज राजवार, राजा राजवार, बजरंगी राजवार, एस. बाबूराव, संदीप, बिक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.


