Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज गुरुवार से शुरू हो गया. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने मॉनसून सत्र के लिए सभापति की घोषणा की, जिसमें हेमलाल मुर्मू, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव शामिल हैं. वहीं कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो अध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्य के रूप में CM हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी शामिल किए गए. विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा महतो, नवीन जायसवाल, निर्मल महतो, जयराम महतो, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवाम, जर्नादन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव और कल्पना सोरेन को शामिल किया गया.

जनहित सर्वोपरि रहना चाहिएः स्पीकर
स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि इस पांच दिवसीय मॉनसून सत्र में जनहित सर्वोपरि रहना चाहिए. उम्मीद है कि यह मॉनसून सत्र सफल सार्थक और जनकल्याणकारी साबित होगा. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा. चार कार्यदिवस प्रश्नकाल के होंगे.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने DMO और थाना प्रभारी पर ठोंका 50 हजार का जुर्माना, जुर्माने की राशि वेतन से वसूलने का निर्देश


