Hazaribagh: विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR)-2026 को लेकर हजारीबाग प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. SDO आदित्य पांडेय ने त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील की.

2.80 लाख नाम सूची से बाहर
जिले में कुल 16,32,168 मतदाता हैं। इनमें 13,52,027 मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज हो चुका है, जबकि 2,80,141 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट या हस्ताक्षर से इनकार श्रेणी में आने के कारण प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो सके.

दावा-आपत्ति 4 सितंबर तक
5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज की जा सकती है। नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया जाएगा.

विशेष शिविर
- 8-9 अगस्त : पहला कैंप
- 22-23 अगस्त : दूसरा कैंप
- 15 अगस्त : पंचायत भवनों में ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन
91 हजार मतदाताओं को नोटिस
91,103 मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। इन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा.|
ALSO READ: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी का फैसला पलटा, दोषी करार
अंतिम सूची 7 अक्टूबर को
दावा-आपत्तियों का निस्तारण 3 अक्टूबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है.

