Gumla : एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के द्वारा पालकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 80000 नकद और दो चार पहिया वाहन भी जब्त किया है. हिरासत में लिए गए लोगो मे बलूरी चतरा निवासी जितेंद्र कुमार, शाहपुर बिहार निवासी अभिषेक तिवारी, सत्यराज पाल गांव बेदमपुर भदोही निवासी सत्यराज, बिहार मानपुर निवासी बबलू कुमार और रामपुर बिहार निवासी मो दानिश शामिल है. प्रभारी थाना प्रभारी बिश्वजीत चेतन ने बतलाया कि पालकोट सिमडेगा रोड स्थित बंगरु नदी पुल के समीप पालकोट पुलिस के द्वारा एन्टी क्राइम वाहन चेकिंग किया जा रहा था.

अवैध गांजा का खेप बरामद
तभी एक स्कार्पियो वाहन व एक आई टेन कार को चेकिंग के लिए रोका गया. दोनों कार में सवार पांच लोग पुलिस को देखकर घबरा गए. शक होने पर पुलिस के द्वारा दोनों कार की गहन तलासी ली गई. आई टेन कार से पुलिस ने अवैध गांजा का खेप बरामद किया. मौके पर मौजूद पालकोट पुलिस के ASI सचिन टोप्पो के द्वारा मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. बसिया SDPO शिवशंकर मरांडी और पालकोट थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विश्वजीत चेतन के द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया. गिरफ्तार तस्करों ने बतलाया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे. मौके पर बरामद अवैध गांजा का वजनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया गया. सभी तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

Also Read : हजारीबाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण(SIR) तेज, 2.80 लाख नाम प्रारूप सूची से बाहर


