Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राष्ट्रपति भवन से IIT-ISM धनबाद के प्रोफेसर को मिला विशेष न्योता, स्वतंत्रता दिवस के ‘एट होम’ समारोह में होंगे शामिल

Ranchi: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के खनन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और TEXMIN के निदेशक...

IIT-ISM

Ranchi: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के खनन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और TEXMIN के निदेशक प्रो. धीरज कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. देशभर के चुनिंदा वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों में उनका चयन किया गया है.

समारोह में आमंत्रित

15 अगस्त 2026 की शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस समारोह में प्रो. धीरज कुमार देश के प्रमुख वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ मौजूद रहेंगे. उनका चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की नामांकन प्रक्रिया और राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद हुआ है. प्रो. धीरज कुमार वर्तमान में आईआईटी (आईएसएम) के खनन इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर, CORE-MIN के प्रमुख और TEXMIN के निदेशक हैं. उनकी टीम क्रिटिकल मिनरल, रेयर अर्थ, डिजिटल माइनिंग और खनन क्षेत्र में स्टार्टअप आधारित नवाचारों पर काम कर रही है. उनका उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक खनन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना है. इस उपलब्धि पर प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और ऐसे समय में राष्ट्रपति भवन से मिला यह निमंत्रण पूरे संस्थान और झारखंड के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार पहली बार आईआईटी (आईएसएम) और झारखंड के किसी वैज्ञानिक को राष्ट्रपति भवन के इस प्रतिष्ठित ‘एट होम’ समारोह में आमंत्रित किया गया है.

AlsoRead:आंदोलन कर रहे छात्रों की तरफ से ये रखेंगे सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी के सामने अपनी बात, वार्ता थोड़ी देर में हो सकती है शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *