Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: विष्णु सेन और साहेब मंडल का 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में चयन

Jamtara: आगामी 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) के लिए झारखंड राज्य की आधिकारिक टीम की घोषणा कर दी गई है. इस...

का 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता

Jamtara: आगामी 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) के लिए झारखंड राज्य की आधिकारिक टीम की घोषणा कर दी गई है. इस राष्ट्रीय मंच पर जामताड़ा जिले का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. जिले के दो होनहार चेहरे राज्य की टीम में अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे जामताड़ा के खेल जगत और स्थानीय निवासियों में खुशी और गर्व का विषय बताया. जामताड़ा के प्रतिभावान खिलाड़ी विष्णु सेन का चयन झारखंड टीम में मुख्य खिलाड़ी के रूप में हुआ है. मैदान पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल कौशल को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है.

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

वहीं दूसरी ओर, खेल प्रबंधन में अपनी खास पहचान बना चुके साहेब मंडल को झारखंड टीम के आधिकारिक प्रतिनिधि (टीम ऑफिशियल) के रूप में चुना गया है. तीन दिवसीय प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त 2026 तक हरियाणा राज्य के पलवल शहर स्थित सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है. प्रतियोगिता में देशभर की राज्य टीमें हिस्सा ले रही हैं, जहां झारखंड की टीम पदक तालिका में अपना स्थान मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जामताड़ा के दोनों प्रतिनिधि आज राज्य टीम के अन्य सदस्यों के साथ प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए. इस उपलब्धि पर जामताड़ा जिला नेटबॉल संघ के पदाधिकारियों, कोचों तथा खेल प्रेमियों ने दोनों को सम्मानित किया और बधाई दी. सरोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का यह प्रतिनिधित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा. विष्णु सेन का मैदान में आक्रामक खेल और साहेब मंडल का कुशल रणनीतिक मार्गदर्शन टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

AlsoRead:रांची: आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मिलीं सीता सोरेन, CBI जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *