Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा: 16 अधिकारियों के पदों का सामंजन और वेतनमान तय, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Ranchi: वित्त विभाग ने झारखंड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा नियमावली, 2025 के तहत एक अधिसूचना जारी की है. इसके अंतर्गत झारखण्ड...

jharkhand-cabinet-meeting-project-building-dhurva-ranchi-jharkhand

Ranchi: वित्त विभाग ने झारखंड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा नियमावली, 2025 के तहत एक अधिसूचना जारी की है. इसके अंतर्गत झारखण्ड अंकेक्षण संवर्ग के कुल 16 अधिकारियों का उनके नए पदों और वेतनमान के अनुसार सामंजन कर दिया गया है. जारी आदेश के तहत अपर मुख्य लेखा नियंत्रक के रूप में कार्यरत अधिकारियों को उप निदेशक एवं समकक्ष स्तर (लेवल-12) पर सामंजित किया गया है. लेखा नियंत्रक स्तर के अधिकारियों को सहायक निदेशक एवं समकक्ष स्तर (लेवल-11) पर रखा गया है. उप लेखा नियंत्रक के पदों पर तैनात अधिकारियों को वित्त पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर (लेवल-9) में सामंजित किया गया है.

क्या हैं सेवा शर्तें

एक बार सामंजन होने के पश्चात सभी संबंधित अधिकारी इसी सेवा के स्थायी सदस्य माने जाएंगे और पूर्व सेवा में वापस जाने का कोई भी दावा स्वीकार्य नहीं होगा. साथ ही, इस सामंजन के फलस्वरूप वेतन वृद्धि के साथ किसी अतिरिक्त वेतन निर्धारण का लाभ अनुमान्य नहीं होगा.

सामंजित किए गए अफसर

  • बिरसा विरचंद लकड़ा (अपर मुख्य लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, रांची)
  • नरेश झा (लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, रांची)
  • विनोद राम (लेखा नियंत्रक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग)
  • संजय कुमार (लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची)
  • विवेक सहाय (लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, रांची)
  • सोनिला तिर्की (लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, रांची)
  • शचीन्द्र मोहन प्रसाद (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • राजीव प्रसाद सिंह (उप लेखा नियंत्रक, संथाल परगना प्रमण्डल, देवघर)
  • रमेश चौधरी (उप लेखा नियंत्रक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग)
  • मतलेब अंसारी (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • नवीन कुमार (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • ईश्वर प्रसाद आर्य (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • जितेन्द्र कुमार कौण्डिल्य (उप लेखा नियंत्रक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग)
  • अजीत अमर कुजूर (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • चन्द्र भूषण पुरती (उप लेखा नियंत्रक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची)
  • अंजारुल हक अंसारी (लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, रांची)

AlsoRead:महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू के तंज का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हो चुका है विधेयक

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *