Koderma: कोडरमा आज सावन की दूसरी सोमवारी है और आज तमाम शिवालयों में शिव भक्तों का जमावड़ा लगा है. हर तरफ आस्था और भक्ति की बयार बह रही है. इस क्रम में आज कोडरमा के चंदवारा प्रखंड में भी जलयात्रा सह कांवर पदयात्रा निकाली गई. चंदवारा प्रखंड से होकर गुजरने वाली गोरी नदी से पवित्र जल का भराव कर हजारों की संख्या में शिव भक्त जल यात्रा में शामिल हुए और दो मुहानी धाम पहुंचे. इस दौरान शिव भक्तों ने तकरीबन 12 किलोमीटर की पदयात्रा भी की.

शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया
गाजे बाजे के साथ शिव भक्त झूमते गाते दो मुहानी धाम पहुंचे और वहां के प्राचीन मंदिर में अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. दो मुहानी धाम में आज मेले जैसा माहौल नजर आया. चंदवारा प्रखंड में निकली जलयात्रा को लेकर शिव भक्तों में भी खासा उत्साह नजर आया. कई शिव भक्त माथे पर कलश लेकर तो कई कांवर लेकर पवित्र जल लेते हुए 12 किलोमीटर की पदयात्रा की और दो मुहानी धाम पहुंचे. शिव भक्तों ने कहा कि कांवर पदयात्रा को लेकर सभी में उत्साह दिख रहा है और सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से इसका सफल आयोजन किया जा रहा है.
मुख्य पुजारी बताया का सोमवारी का खास महत्व
भक्तो ने कहा कि दूसरी सोमवारी का खास महत्व है और पूरे भक्ति भाव के साथ लोग इस पदयात्रा में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं. वही दो मोहनी धाम के मुख्य पुजारी सुगेश्वर पंडित ने कहा कि सावन की दूसरी सोमवारी का खास महत्व है और आज लोग दो मोहानी पहुंचकर बैकुंठ धाम में भगवान भोले का जलाभिषेक कर रहे हैं, और यहां श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा हुआ है.
ALSO READ : रांची: आंदोलन कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ गया राष्ट्रगान भारत माता की जय का लगाया नारा
