Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन व पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते गिरफ्तार, TDPL से दो करोड़ और 20% कमीशन लेने का खुलासा

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी सोमवार को बड़ी...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया है.

दो करोड़ रुपये और 20% कमीशन लेने का गंभीर आरोप

सीआईडी की जांच में सामने आया है कि पूर्व अध्यक्ष परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी ‘टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ को नियम-कायदों को दरकिनार कर ठेका दिया गया था. आरोप है कि इस एवज में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते ने TDPL से लगभग दो करोड़ रुपये की रिश्वत और कुल सौदे का 20 प्रतिशत कमीशन लिया.

इससे पूर्व CID ने एल. ख्यांगते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे. लगातार कई चरणों की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. इस घोटाले में सीआईडी अब तक JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और टीडीपीएल के निदेशकों व बिचौलियों सहित कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *