Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर BTT और सहिया साथियों को नोटिस

Hazaribagh: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है. संस्थागत प्रसव को बढ़ावा...

हजारीबाग
केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही

Hazaribagh: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है. संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में लापरवाही और निजी अस्पतालों की ओर प्रसव मामलों के जाने की शिकायतों के बीच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नफीस अंजुम ने कई BTT, सहिया साथी और सहिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

मासिक समीक्षा में सामने आई खामियां

7 अगस्त की समीक्षा बैठक में पाया गया कि कुछ BTT और सहिया साथी अपने क्षेत्र में कार्यों का सही तरीके से निष्पादन नहीं कर रहे हैं और CHO व ANM को अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहे हैं.

निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप

नोटिस में कहा गया है कि पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद Google GPS कैमरा से फोटो साझा करने और कार्य प्रतिवेदन भेजने में लापरवाही बरती जा रही है.

टीकाकरण बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी

हेवई उपकेंद्र में टीकाकरण को लेकर आयोजित बैठक में BTT बालेश्वर प्रसाद और सहिया साथी सुनीता देवी की अनुपस्थिति को भी गंभीर लापरवाही माना गया है.

दो दिन में जवाब अनिवार्य

सभी संबंधित कर्मियों को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मानदेय रोकने सहित कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

ALSO READ: हजारीबाग: बीमा कर्मचारी संघ का LIC कार्यालय पर द्वार प्रदर्शन, श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

इससे पहले भी सिविल सर्जन द्वारा केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नोटिस जारी किया जा चुका है, जिससे व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

अब विभागीय जांच और स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लापरवाही के आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *