Ranchi: विधानसभा घेराव को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच आंदोलन स्थल पर उस वक्त अलग नजारा देखने को मिला, जब ‘स्पाइडर-मैन’ की पोशाक पहने एक युवक वहां पहुंच गया. युवक को देखते ही आंदोलन कर रहे छात्रों में उत्साह बढ़ गया.
स्पाइडर-मैन के साथ सेल्फी लेते नजर आए छात्र
स्पाइडर-मैन की पोशाक पहने युवक ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान कई छात्र उसके साथ सेल्फी लेते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. आंदोलन के तनावपूर्ण माहौल के बीच यह नजारा छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.
