Click Here

झारखंड में 311 नए अधिकारी संभालेंगे मतदाता सूची का काम

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया को तेज करने के लिए 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन...

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया को तेज करने के लिए 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने जिलों से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इन अधिकारियों की मदद से मतदाताओं के दावे और आपत्तियों से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा किया जाएगा. नोटिस जारी करने, सुनवाई करने और दस्तावेजों की जांच जैसे काम भी तेजी से होंगे. 

24 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

SIR के दौरान मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों, नो-मैप मतदाताओं और अन्य विसंगतियों को दूर करने के लिए 24 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी. दावा और आपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा 3 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. के. रवि कुमार ने कहा कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी होगी. ये अधिकारी SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक अपने पद पर काम करेंगे.

Read Also: शराब दुकान चोरी का खुलासा: पूर्व कर्मी गिरफ्तार, बाइक और 15 हजार नकद बरामद

SIR पूरी होने तक काम करेंगे नए अधिकारी 

उन्होंने बताया कि अधिकारियों की एक अहम जिम्मेदारी यह भी होगी कि एक ही परिवार के मतदाताओं को संभव हो तो एक ही मतदान केंद्र से जोड़ा जाए. इसके साथ ही घर-घर जाकर मतदाता सूची से जुड़े सत्यापन का काम किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और किसी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *