मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जर्जर मकान में जान जोखिम में डालकर रह रहा परिवार

Simdega: जिले में सोमवार सुबह करीब 9 बजे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है. लगातार बारिश के कारण...

rain
Torrential rain disrupts normal life

Simdega: जिले में सोमवार सुबह करीब 9 बजे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है. लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कई कच्चे और जर्जर मकान टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं. इसी बीच बोलबा प्रखंड के तलमंगा गांव से चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. गांव निवासी नंदू नायक, पिता अम्पाल नायक का मकान लगातार बारिश के कारण पूरी तरह क्रैक हो गया है. मकान की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि परिवार जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर है. किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से की की अपील 

वहीं, जंगली हाथियों द्वारा पहले क्षतिग्रस्त किए गए कई मकानों की अब तक मरम्मत नहीं होने से प्रभावित परिवारों की परेशानी बढ़ती जा रही है. लगातार बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है.

ALSO READ: JSSC-CGL परीक्षा रद्द: नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन में दिया धरना, न्याय की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *