Saraikela: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार रात एक हाईवा को जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक हाईवा अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या JH 05 CP 1505 को रोका. जांच के दौरान हाईवा में करीब 700 CFT अवैध बालू लदा मिला. पुलिस ने बालू समेत हाईवा को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अवैध बालू के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है. प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: पत्थलगड्डा BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ जारी

