स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की ब्रेकअप कहानी में आया नया मोड़, स्मृति के पिता और पलक मुच्छल आए साथ नजर

News Desk: इंडियन महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ समय...

smiriti plash and her father

News Desk: इंडियन महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उनकी शादी टूटने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. इस वीडियो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं.

रेस्टोरेंट के बाहर खास नजारा

हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक खास मौका कैमरे में कैद हुआ. वीडियो में पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल को स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के साथ देखा गया. मौके पर मशहूर संगीतकार मिथुन भी मौजूद थे. सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा जब पलक ने स्मृति के पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वीडियो के वायरल होते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोग मान रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच अब कड़वाहट खत्म हो गई है और संभव है कि स्मृति और पलाश फिर से करीब आए हों. हालांकि कुछ लोग इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर पैचअप की खबरें ट्रेंड कर रही हैं.

Read Also: महाकुंभ में IIT बाबा अभय सिंह की प्रेम कहानी: आश्रम में मुलाकात, अगले ही दिन शादी का प्रस्ताव

क्यो टली थी शादी?

नवंबर 2025 में स्मृति और पलाश शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन अचानक खबर आई कि उनकी शादी टल गई है और ब्रेकअप की चर्चाएं शुरू हो गईं. उस समय पलाश पर कुछ गंभीर आरोप लगे और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, जबकि स्मृति को फैंस का भरपूर समर्थन मिला. दोनों ने इस विवाद पर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा, और पलाश ने हमेशा इन आरोपों को गलत बताया.

Read Also: अवॉर्ड शो में राजपाल पर मजाक, Salman Khan ने दिया सॉलिड जवाब, कहा- डॉलर ऊपर हो या नीचे, काम तो…

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *