Entertainment News: सलमान खान ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर कर राजपाल यादव का समर्थन किया. यह मामला एक अवॉर्ड शो में की गई टिप्पणी के बाद सामने आया, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने संवेदनशील (insensitive) बताया. घटना Screen Awards 2026 के दौरान हुई, जो 5 अप्रैल को मुंबई में आयोजित हुआ था. एक वायरल क्लिप में शो के होस्ट ने राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस केस को लेकर मजाक किया. शो के होस्ट ने कहा, कि “Rajpal bhai, dollar कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे…”

Screen Awards 2026 में क्या हुआ?
इस पर दर्शकों के साथ-साथ Rajpal Yadav भी हंसते नजर आए, लेकिन कुछ पल के लिए वह चौंक गए. उन्होंने जवाब में कहा, “मसला तो सुन लो एक बार… मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं.”
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे संवेदनशील मुद्दे पर मजाक बताया, तो वहीं कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया.
सलमान खान ने दिया साथ
इस पूरे विवाद के बीच सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में बात रखी. उन्होंने कहा, कि “Rajpal bhai, आप 30 साल से काम कर रहे हो… आपने हमेशा अपने काम से वैल्यू दी है.” हालात चाहे जैसे भी हों, राजपल यादव को काम मिलता रहेगा. “काम तो आपको बहुत मिलेगा… dollar ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है.” उन्होंने Rajpal को दिल से काम करते रहने की सलाह दी.
राजपाल यादव ने दी सफाई
कुछ ही देर बाद राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान को टैग करते हुए कहा कि यह सब मजाक में हुआ था. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों उनके छोटे भाई जैसे हैं और इस बात को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए.
देखा जाए, तो यह पूरा मामला एक हल्के मजाक से शुरू हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, सलमान खान के सपोर्ट और राजपल यादव की सफाई के बाद मामला अब शांत होता नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कब्जा, हर दिन बन रहे नए रिकॉर्ड

