LRDC कार्यालय का कर्मी और दलाल को 5 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार, 40 लाख का हुआ था डिमांड

सरायकेला/रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार...

सरायकेला/रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को सरायकेला जिले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सरायकेला स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय में छापेमारी कर एक सरकारी कर्मी और एक दलाल को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

40 लाख की थी डिमांड, पहली किस्त लेते धराए:

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एलआरडीसी कार्यालय का कर्मी प्रीतम आचार्य और एक ब्रोकर शामिल है. बताया जा रहा है कि जमीन मुआवजा से जुड़े एक


मामले के निपटारे और पक्ष में रिपोर्ट देने के एवज में आरोपियों ने वादी गुरुचरण सिंह सरदार से कुल 40 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी. सौदा तय होने के बाद, सोमवार को वादी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये लेकर पहुंचा था. जैसे ही उसने कार्यालय के समीप कर्मी और दलाल को नोटों की गड्डी थमाई, पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने दोनों को दबोच लिया.

छापेमारी के बाद विभाग में हड़कंप:

एसीबी की इस अचानक कार्रवाई से सरायकेला कलेक्ट्रेट और एलआरडीसी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ जमशेदपुर स्थित कार्यालय ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *