Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: अवैध शराब के खिलाफ सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो जावा-महुआ किया गया नष्ट

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने सघन...

Sadar Police
पलामू सदर पुलिस

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया, सुआ, लहसुनिया, भुसही और चियांकी में संचालित अवैध अड्डों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ और शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों को मौके पर ही विनष्ट कर दिया.

आगे भी जारी रहेगी छापेमारी

सदर थाना पुलिस को लगातार इन क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी, जिसके आलोक में यह विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशाखोरी और शराब के अवैध व्यापार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, ताकि सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में विधायक कल्पना सोरेन को BRICS शिखर सम्मेलन में किया गया सम्मानित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *