पुलिस हाजत में आरोपी ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत, थाने की सुरक्षा पर उठे सवाल

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जयनगर थाना की हाजत में बंद एक आरोपी ने...

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जयनगर थाना की हाजत में बंद एक आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर स्थिति में पुलिसकर्मियों द्वारा उसे आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जो जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, विजय दूसरे राज्यों में गाड़ी चलाने का काम करता था और करीब दो महीने पहले ही अपने घर लौटा था. जानकारी के मुताबिक, विजय का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. पत्नी का आरोप था कि विजय अत्यधिक शराब का सेवन करता था और अक्सर घर में मारपीट व गाली-गलौज किया करता था. इसी घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पत्नी गुरुवार को परसाबाद पुलिस पिकेट पहुंची थी. पत्नी के आवेदन के आधार पर गुरुवार रात को परसाबाद पिकेट की पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया. प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जयनगर थाना भेज दिया गया. विजय को रात भर थाने की हाजत में रखा गया था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह उसने हाजत के भीतर ही कंबल का किनारा फाड़कर उसका फंदा बनाया और गले में लगाकर झूल गया. जब तक पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *