Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता रंगदारी मागने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

  पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र मे एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मागने और जान से मारने की धमकी देने...

 

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र मे एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मागने और जान से मारने की धमकी देने के मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. हुसैनाबाद थाना प्रभारी को प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन किया और इस मामले मे शामिल कुल तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है. जांच मे यह बात सामने आई कि मुख्य अभियुक्त रविशकर कुमार सिह उर्फ छोटू सिह ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर रंगदारी मागने की योजना बनाई थी. इस साजिश के लिए चोरी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग किया गया था ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके. पुलिस ने छापेमारी कर रविशकर कुमार सिह, अमन कुमार चौरसिया और शुभम केशरी को गिरफ्तार किया है.

अभियुक्तो ने हुसैनाबाद रेलवे स्टेशन के पास से नशे की हालत मे रहने वाले लोगो के मोबाइल चोरी किए थे. उन्ही मोबाइल फोन का उपयोग रंगदारी मागने और धमकी देने मे किया गया था. पुलिस ने उनके पास से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड बरामद कर लिए है. पकड़े गए सभी अभियुक्तो का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ पहले से भी मारपीट, चोरी और अन्य मामले दर्ज है. इस मामले मे शामिल एक और अभियुक्त प्रिंस कुमार मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *