CID से अचानक बाहर हुई एक्ट्रेस, 45 दिन तक रोती रहीं, 3 महीने झेला डिप्रेशन

  News Desk:CID भारतीय टीवी शो का एक बेहद लोकप्रिय शो रहा है, जिसने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया. शो...

 

News Desk:CID भारतीय टीवी शो का एक बेहद लोकप्रिय शो रहा है, जिसने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया. शो में शिवाजी श्रीवास्तव (एसीपी प्रद्युमन), दयानंद शेट्टी (इंस्पेक्टर दया) और आदित्य श्रीवास्तव (अभिजीत) जैसे किरदार काफी मशहूर हुए. इसी दौरान 2010 से 2012 के बीच शो में लेडी इंस्पेक्टर काजल का किरदार भी नजर आया था, जिसे अभिनेत्री जसवीर कौर ने निभाया था.

करीब 14 साल बाद जसवीर कौर ने खुलासा किया कि उन्हें इस शो से अचानक बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ा.

अचानक शो छोड़ने को कहा गया 

जसवीर कौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें CID से अचानक बाहर कर दिया गया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने करीब दो साल तक लगातार शो के लिए शूटिंग की और शायद ही कभी छुट्टी ली.

जसवीर ने कहा कि एक दिन उन्हें ऑफिस बुलाया गया और बिना कोई वजह बताए शो छोड़ने के लिए कह दिया गया. इस फैसले से वह पूरी तरह टूट गई. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह करीब तीन महीने तक डिप्रेशन में रहीं और लगभग 45 दिनों तक रोज रोती रहीं. उनके मुताबिक, उस समय शो की बड़ी स्टार कास्ट में से भी किसी ने उनका साथ नहीं दिया.

जानकारी के लिए बता दें कि CID में शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते थे.

जसवीर कौर की टीवी पर वापसी 

मुश्किल दौर से गुजरने के बाद जसवीर कौर ने एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में वापसी कर ली है. हाल ही में वह अनुपमा में रूपाली गांगुली के साथ अहम भूमिका में नजर आई. मान जा रहा है कि यह उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *