Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का सपना होगा साकार

रांची: झारखंड में इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का सपना अब साकार होने जा रहा है. झारखंड में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की...

इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन/ एआई इमेज

रांची: झारखंड में इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का सपना अब साकार होने जा रहा है. झारखंड में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को विधानसभा परिसर से राज्य के 12 जिलों में बनने वाले 12 इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. इन अत्याधुनिक थानों में एक ही भवन के भीतर चार विशेष पुलिस स्टेशन संचालित होंगे. मुख्यमंत्री शुक्रवार को विधानसभा परिसर से राज्य के 12 जिलों के लिए 12 इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का शिलान्यास करेंगे.

प्रथम चरण में इन जिलों में होगा निर्माण 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रथम चरण में जिन जिलों में इन थानों का निर्माण होना है, उनमें हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा शामिल हैं. राज्य सरकार की यह योजना पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि एक ही छत के नीचे चार अलग-अलग थाने संचालित होंगे, जिससे पीड़ितों को अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा और मामलों की सुनवाई व जांच में तेजी आएगी.

छह तल्ले का होगा अत्याधुनिक थाना भवन 

इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन छह मंजिला भवन होगा. इस विशेष थाना परिसर में जिला स्तर के चार पुलिस स्टेशन संचालित किए जाएंगे. इनमें महिला थाना, अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, साइबर अपराध थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना शामिल होंगे. भवन के ऊपरी दो तल्लों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जाएगी. वहीं भवन के पीछे के हिस्से में फ्लैट बनाए जाएंगे, जो विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों के लिए आरक्षित होंगे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर

इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का परिसर पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यहां हाजत, काउंसिलिंग कक्ष, आगंतुक कक्ष समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं होंगी. सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. भवन में सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी और सोलर सिस्टम लगाने की भी योजना है. सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पुलिसिंग और भी प्रभावी होगी तथा नागरिकों को एक ही परिसर में कई तरह की पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें: रांची में महिला ने लगाया बिहार के चर्चित नेता पर गंभीर आरोप, केस दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *