रांची में ‘एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस’ के बीच प्रशासन अलर्ट, समय पर बुकिंग करने की सलाह

रांची: शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी और कथित “सिलेंडर क्राइसिस” की चर्चाओं के बीच रांची जिला प्रशासन अलर्ट हो गया...

रांची: शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी और कथित “सिलेंडर क्राइसिस” की चर्चाओं के बीच रांची जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. प्रशासन ने गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि फिलहाल गैस की उपलब्धता सामान्य है.

ऑनलाइन बैठक कर स्थिति की समीक्षा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में गैस कंपनियों और एजेंसियों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई. बैठक में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में आई परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

होली के दौरान सप्लाई चेन हुई थी प्रभावित

बैठक में कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान सप्लाई चेन में अस्थायी बाधा आने के कारण कुछ दिनों के लिए वितरण प्रभावित हुआ था. हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है.

Also Read: EXCLUSIVE: बोकारो स्टील प्लांट का प्रदूषण बना ‘साइलेंट किलर’, हर साल 170 लोगों की मौत

समय से पहले बुकिंग की सलाह

प्रशासन ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले करा लें, ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके. अधिकारियों के अनुसार सामान्य स्थिति में बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी दी जा रही है.

जरूरत पड़ने पर छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं को 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा ले सकते हैं.

प्रशासन की निगरानी जारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है. साथ ही एजेंसियों से छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *