पलामू: पलामू प्रमंडल के आयुक्त और उपायुक्त के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन वाहनों में छतरपुर से 2, नावा बाजार से 2 और चैनपुर क्षेत्र से 2 वाहन पकड़े गए हैं.
वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू
खान निरीक्षकों ने कार्रवाई करते हुए स्टोन चिप्स से लदे 3 ट्रेलर और बालू लदे 3 ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लिया है. पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थाना परिसरों में सुरक्षित रखा गया है और विभाग द्वारा इनके मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है और खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रांची: इन इलाकों में 28 मार्च को “नो फ्लाइंग जोन” लागू, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी सख्त रोक
