Click Here
Click Here
Click Here

रांची: इन इलाकों में 28 मार्च को “नो फ्लाइंग जोन” लागू, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी सख्त रोक

रांची: रांची में 28 मार्च 2026 को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए...

NO Flying Zone
सांकेतिक तस्वीर

रांची: रांची में 28 मार्च 2026 को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. इसी के तहत शहर के कई प्रमुख इलाकों को “नो फ्लाइंग जोन” घोषित किया गया है. प्रशासन के अनुसार बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए लोकभवन और IIM रांची तक 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी.

इस दौरान उक्त क्षेत्र में और उसके ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची द्वारा यह आदेश BNSS की धारा-163 के तहत जारी किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो.

यह निषेधाज्ञा 28 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि वे नियमों का पालन करें और कार्यक्रम को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर पलामू में यातायात व्यवस्था में बदलाव, रूट चार्ट और पार्किंग की नई गाइडलाइन जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *